मनासा। मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, महेश्वरी महिला मंडल, गौड़ ब्राह्म्ण समाज विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा गणगौर तीज के अवसर पर गणगौर झेल नगर में निकाली गई जो लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में सामाजिक गणो का एकत्रीकरण हुआ। ढोल बैंड बाजे के साथ गणगौर झेल का जुलूस प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः परिसर पर पहुंचा। वहां पर इसर बावजी गणगौर माता की पूजा अर्चना की गई। सामूहिक पूजा अर्चना आरती हुई। इस अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणगौर झेल नगर में निकालकर सभी माताएं बहनों ने पूजा अर्चना की व्रत रखा और बताया कि गणगौर और ईश्वर बावजी जी भगवान शंकर तथा माता पार्वती के अवतार है और प्रतिवर्ष वैशाख बुदी तीज पर आपकी पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की प्राप्ति हेतु प्रार्थना की जाती है, उसके पश्चात समस्त समाजजनों का अलग अलग कार्यक्रम संपन्न हुए, माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।