BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 11:14 am
GOOD NEWS : रोटरी क्लब नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय की अनुपम सौगात, ग्लोबल ग्रांट के तहत समर्पित मोबाइल वैन आपका चश्मा आपके द्वार हुई आधुनिक उपकरणों से लैस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रोटरी क्लब नीमच द्वारा रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा रोटरी फाउंडेशन के सहयोग से एक ग्लोबल ग्रांट के अंतर्गत समर्पित मोबाइल वैन आपका चश्मा आपके द्वार आंखों की जांच के आधुनिक उपकरणों से पूर्णतः सुसज्जित होकर आ चुकी है।
जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन पुरुषोत्तम गुप्ता एवं क्लब प्रवक्ता सुरेश सोडानी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज आरोग्य स्थल भादवामाता जी में गोमाबाई नेत्रालय द्वारा इस आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में नेत्रालय स्टाफ द्वारा इस मोबाइल वैन से प्रथम बार अपनी सेवाएं प्रदान की।आज भादवामाता में गोमाबाई नेत्रालय द्वाराआयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप में 135 आमजन का परीक्षण कर मोतियाबिंद के 13 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया एवं 31 जरूरतमंद को गोमाबाई नेत्रालय द्वारा ऑन द स्पॉट निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। यह मोबाइल वैन 25 फरवरी 2024 को क्लब के ष्स्वर्ण जयंतीष् महोत्सव के अवसर पर गोमाबाई नेत्रालय को रोटरी क्लब नीमच द्वारा सेवा हेतु समर्पित कर दी गई थी। इस मोबाइल वैन के माध्यम से निश्चित ही अंचल के नेत्र रोगियों को अंधत्व निवारण में मदद मिलेगी। गोमाबाई नेत्रालय में आज नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में आयोजित लघु कार्यक्रम में गोमाबाई नेत्रालय परिवार के अनिल गोयल एप्टेक, अनिल गोयल (गोयल मार्केट), सीईओ सुब्रमण्यम एवं क्लब अध्यक्ष विमल सरवगी द्वारा मोबाइल वैन की पूजन कर भादवा माता में सेवा देने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्लब अध्यक्ष विमल सरावगी ने कार्यक्रम में सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया  इस अवसर पर रोटरी क्लब नीमच के प्रोजेक्ट चेयरमैन पुरुषोत्तम गुप्ता, को चेयरमैन अरविंद गोयल, मधुसुदन खंडेलवाल, गोमाबाई नेत्रालय सहायक प्रबंधक मुकेश मेहता, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर सहित गोमाबाई नेत्रालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE