BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 12:48 pm
KHABAR : आंवरी माता मेले में राजस्थानी भजनों पर आधी रात तक खूब झुमें हजारों श्रद्धालु, माता रानी के दर्शनों के लिए भी उमड़ रहा सैलाब, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेडा। मेला समिति द्वारा आयोजित 18 वें आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के मेले में चौत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को रात्रि 8.30 बजे रंगमंच पर  मेला समिति की ओर से मालवा मेवाड इवेंट्स निंबाहेड़ा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां आधी रात तक चलती रही, जिस पर श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते रहे। नीमच से आए भजन गायक कमलेश सेन द्वारा भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना  सिद्धि विनायक नमो नमः गणपति बप्पा मोरया ......... तथा गुरु वंदना ...हे म्हारा सतगुरु आंगणे आवो मैं बाट जोऊ..... प्रस्तुति प्रस्तुत कर भजन संध्या का आगाज किया।

मेला समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में छठे दिन रविवार को सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर मंदिर एवं मेला समिति के पदाधिकारियों  द्वारा आवरी माता के चित्र पर  दीप प्रज्वलित व  माल्यार्पण कर किया। मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा  आमंत्रित अतिथियों तथा भजन गायक कलाकारों का स्वागत किया गया। भजन गायक कमलेश सेन  .... भगतां माता जी के चाला .........., सांवलिया आवों तो सरी .......... की प्रस्तुति देकर भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए......... हल्दी घाटी में समर लड्यों वो महाराणा प्रताप कठे....... गीत की प्रस्तुति से रंगमंच पूरा पंडाल भक्ति मय हो गया। चीता खेड़ा में बैठी मां आवरा सभी भक्तां ने दर्शन देवें............., मां तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है ............, कपासन से आए भजन गायक शंकर भाई ने....चौत्र महिना चिंता लागे घणी..............., दर्शन कर लो मारी आवरा को शेर आवे............., बेगी बेगी आजा मैया आवरी............आदि गीतों को अपना स्वर देकर अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेर कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। आर्गेनाइजर दीपक शर्मा और मंच संचालक लाला भाई अहिर ने मंच पर गरिमा मय माहौल के साथ शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन गायक भोले शंकर और भजन गायिका जय श्री सोलंकी द्वारा एक से बढकर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। चित्तौड़गढ़ से आए कॉमेडी कलाकार मिठ्ठू सिंह और रेल मगरा से आई शीतल , चित्तौड़गढ़ से आई राधिका और रियाना की जोड़ी ने रंगमंच पर ऐसी कॉमेडी के माध्यम से हंसी की ऐसी फुलझड़ियां छोटी की हजारों श्रोता हंस हंस कर लोटपोट हो गए। रेल मगरा, चित्तौड़गढ़  राजस्थान की नृत्यांगना  शीतल, राधिका और रियाना द्वारा मंच पर हैरत अंगेज आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति प्रस्तुत की जिस पर हजारों दर्शक रोमांचित हो उठे और अपने मोबाइल में नृत्य को कैद करने से नहीं रोक पाए।

मेले में चारभुजा म्यूजिकल ग्रुप चित्तौड़गढ़ की भजन संध्या कल-
मेला समिति द्वारा आयोजित 18 वें आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेले में चौत्र नवरात्र के अवसर पर आज दिवस 16 अप्रैल 2024 मंगलवार को 8.30 बजे रंगमंच पर मेला समिति की ओर से चारभुजा म्यूजिकल ग्रुप चित्तौड़गढ़ के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार राजस्थानी धार्मिक झांकियां राधा कृष्ण, शिव पार्वती सहित कई तरह की रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आ रहे मशहूर भजन गायक दिनेश मंडवारिया द्वारा एक से बढ़कर एक मालवा एवं राजस्थानी धार्मिक सुमधुर भजनों के साथ आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।  साथ ही कॉमेडी कलाकार द्वारा रंगमंच पर एक से बढ़कर एक श्रद्धालुओं के लिए कॉमेडी मनोरंजन की प्रस्तुति दी जाएगी। मेला समिति के अध्यक्ष दशरथ माली ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मां जगदंबा आवरी माता जी के दिव्य दर्शन कर मेले में आयोजित कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE