BREAKING NEWS
BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 6:38 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और सोयाबीन लेकर पहुंचा किसान, जब भरी दोपहरी में हुआ कुछ ऐसा तो..., व्यापारियों व अन्नदाताओं ने लगाया आरोप, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसान व व्यापारी परेशान हो रहे हैं। आज भी कर्मचारियों की लापरवाही से मंडी में सोयाबीन की नीलामी का कार्य करीब 1.30 घंटे देरी से शुरू हुआ। कर्मचारियों के नहीं होने से व्यापारी व किसान दोनों ही परेशान होते दिखाई दिए। 

नीमच शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन की तरह आज भी नीलामी का कार्य हुआ। किसान बड़ी मात्रा में नीलामी के लिए सोयाबीन लेकर मंडी पहुंचे। सोयाबीन मंडी में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसान व व्यापारी परेशान होते दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि सोयाबीन की मंडी प्रतिदिन की तरह सुबह 10 बजे शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद जब दूसरी पाली में दोपहर 1.30 बजे से मंडी शुरू होनी थी तो कर्मचारी टाईम पर नहीं पहुंचे। ऐसे में करीब डेढ़ घंटा देरी से दोपहर 3 बजे नीलामी का कार्य शुरू हो पाया। इस बीच कई बार आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। अगर बारिश होती तो पूरी उपज भीग जाती। इसका जिम्मेदार कौन होता। वहीं व्यापारियों ने बताया कि सोयाबीन की मंडी में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हम भी परेशान होते हैं। इस संबंध में मंडी कार्यालय को कई बार शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE