BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 7:27 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मोटियार्डा और दोपहर का वक्त, जब ब्रेजा कार से रवाना हुआ ये चालक तो बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, फिर देखते ही देखते..., पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के ग्राम मोटियार्डा के पास मंगलवार दोपहर डीजल का परिवहन करते एक ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई, हालांकि चालक सहित कार में सवार एक अन्य व्यक्ति द्वारा तत्परता पूर्वक कार से उतर जाने से बड़ा हादसा टल गया।
बताया जाता है कि इन दिनों खेत खलिहान खाली हो जाने के बाद से सिंगोली क्षेत्र में मिट्टी खनन और परिवहन का कार्य चल रहा है। खनन कार्य में लगे जेसीबी और डंपर इत्यादि के लिए डीजल का प्रबंध और परिवहन अन्य वाहनों से ही किया जाता है।
बताया जाता है कि यह वाहन भी मंगलवार दोपहर डीजल लेकर शहना तलाई पंचायत के गांव मोटियार्डा में खनन स्थल पर जा रहा था, तभी भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच तारों में भड़की चिंगारी से ब्रेज़ा वाहन में आग लग गई। तुरंत ही चालक सहित कार में सवार व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति तत्परता पूर्वक कार से उतर गए। आग की लपटें देखकर लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग बुझाने का कोई तात्कालिक साधन उपलब्ध न होने से वाहन पूरी तरह जलकर भस्म हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE