BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 12:34 pm
BIG REPORT : रामनवमी पर इंदौर में साढ़े 6 क्विंटल अंगूरों से सजावट, 15 घंटे से ज्यादा समय मंदिर की साज-सज्जा में लगा, अलग-अलग किस्म के अंगूरों का उपयोग, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। रामनवमी के मौके पर मंदिर में अंगूरों से सजावट की गई। लगभग साढ़े छह क्विंटल अंगूर सजावट में लगे। भक्तों के द्वारा ये अंगूर भेजे गए थे। मंदिर की सजावट करने में 15 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। जो भी भक्त दर्शन करने मंदिर पहुंचे वे फोटो और वीडियो बनाते दिखे।


मालवीय नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में राम दरबार है। यहां बाबा खाटू श्याम, राम दरबार में भगवान राम लखन और जानकी , हनुमान मंदिर में राम नवमी के मौके पर इस बार अंगूर से सजावट की गई है। भक्त के द्वारा अंगूर भेजे गए थे। काले-हरे-लाल अंगूरों से भगवान को सजाया गया। कल (मंगलवार) दोपहर से मंदिर को सजाने का काम शुरू हुआ था। देर रात तक सजावट होती रही। ये पहला मौका है जब मंदिर में अंगूरों से सजावट की गई है।


अंगूर गिरे नहीं इसलिए लगाई आलपिन
मंदिर व्यवस्था में शामिल मनीष दुबे रामनवमी के पावन पर्व पर पूरा मंदिर अंगूरों से सजाया गया है। सजावट के लिए दो-तीन किस्म के अंगूरों का उपयोग किया गया है। कल दोपहर से लेकर पूरी रात का समय सजावट में लगा। सुबह ही हो गई थी। अंगूर गिरे नहीं इसलिए आलपिन लगाई गई है। राम दरबार के साथ ही हनुमान मंदिर में सीताराम भी अंगूरों से लिखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE