BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 1:27 pm
BIG REPORT : भयानक सड़क हादसा, गुना से इंदौर जा रही कार सड़क किनारे पोल से टकराई,  7 लोग घायल, 4 को किया इंदौर रेफर, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवादा चौराहे से कुछ दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। कार में सवार 7 लोग घायल हुए इसमें दो बच्चे को मामूली चोटे आई हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में गंभीर घायल दो महिलाएं व दो पुरुष को इंदौर रेफर किया गया व दो बच्चों सहित एक पुरुष का उपचार जारी है। 


जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे मक्सी रोड स्थित ग्राम सिया के समीप नवादा फाटे पर विजयपुर गुना से इंदौर की जा रही कार क्रमांक एमपी 04 सीई 2541 सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। कार टकराने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गई। कार में फंसे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला गया। कार में सवार सभी 7 लोगों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय में दो महिलाएं रंजू और माया सहित दो पुरुष गोलू और अंकित का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर किया। दो बच्चे और एक पुरुष का प्राथमिक उपचार जारी है।घायल रमेश पंचाल ने बताया की विजयपुर गुना से इंदौर शादी के कार्यक्रम मे जा रहे थे अचानक श्ववान के आ जाने से गाडी अनियंत्रित होकर खम्भे मे घुस गई।गाडी कुछ लोग इंदौर कुछ गुना के शामिल थे।डाक्टर सुर्य प्रताप सिंह चौहान ने बताया की मक्सी रोड पर एक्सिडेंट हो गया था 7 घायल आये थे जिसमें दो महिला दो पुरुष को गंभीर हालत के चलते रेफर किया है वही दो बच्चों एक पुरुष का उपचार जारी है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE