BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 1:34 pm
KHABAR : नवमी के जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पालकी उठाइ, शोभायात्रा में अरूण यादव ने खेला लेझीम, घोड़ा बग्घी रही आकर्षण का केंद्र, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। रामनवमी के अवसर पर बुधवार सुबह उप नगर लालबाग में जुलूस निकला। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ लेझीम खेला। साथ ही शरबत के स्टॉल पर पहुंचकर लोगों को अपने हाथों से शरबत भी वितरित किया।


इस दौरान उन्होंने कहा आज हम सबके आराध्य पुरुषोत्तम राम जी का जन्मोत्सव है। मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादाओं का पालन हम सब करें। उनका आशीर्वाद हम सब पर रहे। देश में सुख समृद्धि, प्रगति उन्नति हो।


इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव, किशोर महाजन, रफीक गुल मोहम्मद सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल भी जुलूस में शामिल हुए।


जुलूस में के दौरान हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम हुई। दरअसल यहां हर साल हिन्दू मुस्लिम मिलकर जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को शरबत, छांछ, पानी पिलाते हैं। इस बार भी सभी ने मिलकर उत्सव मनाया।


आयोजन हर साल हिन्दू सेवा समिति की ओर से किया जाता है। अध्यक्ष संतोष पवार ने बताया राम नवमी पर पालकी निकाली जाती है। गाजे, बाजे, घोड़े बग्घी आकर्षण का केंद्र होते हैं। हिन्दू मुस्लिम एकता समिति भी सहयोग करती है।


जुलूस में मुस्लिम समाजजन भी शरबत पिलाते नजर आए। नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव ने कहा हर साल पालकी निकाली जाती है। यह राम मंदिर से निकलती है। लालबाग में हिन्दू मुस्लिम एकता समिति शरबत, छांछ, पानी पिलाती है। अखाड़ा प्रदर्शन होता है। राम मंदिर में प्रसादी वितरण के बाद समापन होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE