BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 2:19 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम के लगे जयकारे, दोपहर में पट खुलते ही श्रीराम मंदिर में जन्मोत्सव की धूम, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम मंदिरों में शंख, घंटे, घडियाल की मंगल ध्वनि के बीच भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही मंदिरों में अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया था। भगवान श्रीराम का पंचामृत अभिषेक पूजन के पश्चात भगवान की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया और उसके बाद प्रसादी वितरण हुआ।

 

रामनवमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। मंदिर के पुजारी लोकेंद्र व्यास ने बताया कि सुबह भगवान का पूजन-अभिषेक के बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान के जन्मोत्सव पर दोपहर में भगवान की आरती की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह फ्रीगंज स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम दरबार मंदिर पर श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्रातः भगवान श्रीराम का अभिषेक पूजन कर नए वस्त्र धारण करवाने के बाद श्रृंगार कर मध्यान्ह 12 बजे भगवान श्री राम की जन्म आरती के बाद राजगिरा-सिंगाड़े के आटे की पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों को वितरण किया। शहर के प्राचीन रामजर्नादन मंदिर, राम जी की गली स्थित बूढ़ा राम मंदिर, मंगलनाथ क्षेत्र में रामानंदी अखाड़ा में राम नवमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम मंदिरों में साज-सज्जा, विद्युत सजावट पहले ही हो गई थी। वहीं राम मंदिरों में भगवान रामलला के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE