BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 3:36 pm
KHABAR : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, पालना झूलाने मची होड़, भंडारे का हुआ आयोजन, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर बुधवार को दिनभर भक्ति की बयार बही। सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, विशेष पूजा-अर्चना, हवन, अभिषेक आदि का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा और 12 बजते ही प्रभु के प्राकट्य को लेकर बधाईयों का दौर शुरू हुआ। भंडारे का आयोजन भी हुए।


पहाड़सिंगपुरा कलश चौक स्थित श्रीराम मंदिर शहर से रघुवंशी समाज द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन किए गए। सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। जिसमें ढोल-तांशे और धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु झूमते-गाते हुए श्रीराम की भक्ति में लीन रहे। शोभायात्रा कलश चौक से शुरू होकर, टवड़ी मोहल्ला, तालाब चौक, दांगी मढ़ी, मोतीपुरा मार्ग होते हुए पुन: कलश चौक स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची जहां प्रभु प्राकट्योत्सव पर भगवान श्रीराम की महाआरती व प्रसादी के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर तलाब चौक पर मुस्लिम समाज द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमानजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा व जलपान कराकर स्वागत किया गया। आतिशबाजी भी हई। दोपहर में विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। 


श्रीरामजी की शोभायात्रा से राममय हुआ शहर 
दोपहर मे श्रीराम जन्मोत्सव समिति (गौरक्षक) भोला चौक के द्वारा श्रीरामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सनातन धर्म के सभी संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE