BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 5:04 pm
BIG NEWS : मल्हारगढ़ क्षेत्र का मां भैंसासरी का मंदिर और रामनवमी का मेला, जब भरी दोपहरी में हुआ कुछ ऐसा तो मच गई भगदड़, अचानक हमले से कई लोग घायल, सूचना मिलते ही दौड़े आला अधिकारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। क्षेत्र के ग्राम भैंसाखेड़ा में स्थित भैंसासरी माता जी मंदिर में आज रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले के दौरान वृक्ष पर मौजूद मधुमक्खी के छत्ते से हजारों की संख्या में मुधमक्खियां उड़ी और लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से करीब 35 से 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे, पुरूष, बुजुर्ग व महिलाएं सभी शामिल है। इनमें से कुछ लोगों को उपचार के लिए मल्हारगढ़ के शासकीय अस्पताल भी लाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रामनवमी के उपलक्ष्य में भैंसासरी माता जी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन हो रहा था। उक्त मेले में सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरानी दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के मध्य पेड़ पर स्थित छत्ते में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने इन लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से करीब 35 से 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें से संतोष पिता गोपाल लोट निवासी मल्हारगढ़ व रोहित पिता महेंद्र सिंह बंजारा निवासी भैसाखेड़ा सहित चार लोग मल्हारगढ़ अस्पताल में उपचाररत है। वहीं अन्य लोग भी अपने-अपने स्तर पर अन्य स्थानों पर उपचाररत है। इस घटना से मेला स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही जिम्मेदार अधिकारी व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस भी घटनास्थल व अस्पताल पहुंची। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE