BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला कलेक्टर दिनेश जैन के प्रयासों से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिला दंडाधिकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चौथे चरण के मतदान से पहले नीमच जिले के.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के समर्थन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर के हाट मैदान आयोजित हुआ सर्व.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : टाउन हॉल नीमच में आशा, आंगनवाडी.. <<     NEWS : मजदूर दिवस पर श्रमिकों को संवेतनिक अवकाश.. <<     KHABAR : ग्राम समेल में चल रही भागवत कथा के पांचवें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले की भोली भाली जनता से तीन से चार.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मौर्य पहुंचे.. <<     BIG NEWS : पीठासीन अधिकारी शंकरगिर रजनाती और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 11:22 am
BIG NEWS : राजा नहीं बदलेगा, लहसुन के भाव में तेजी होगी, अग्नि का प्रकोप व गर्मी ज्यादा रहेगी, गांव गोठड़ा में माताजी की भविष्यवाणी, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के समीप स्थित गोठड़ा गांव में रामनवी के अवसर पर मां महिषासुर मर्दिनी के मंदिर पर वार्षिक भविष्यवाणी का आयोजन किया। पंडा जी के मुख से मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी की घोषणा की। पंडा जी ने कहा कि इस साल पानी वैशाख में बहुत है। अग्नि का प्रकोप व गर्मी ज्यादा रहेगी। सात मावठा होगा। पहली बोवनी आषाढ़ से पूनम तक दूसरी बोवनी आधा आषाढ़ से रहेगी। देश का राजा नहीं बदलेगा। सोना में तेजी रहेगी। चांदी ठीक रहेगी। लहसुन के भाव में तेजी होगी।


बता दे कि उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के गोठड़ा गांव में हर वर्ष मलेनी नदी के तट पर मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी का आयोजन होता है। मान्यता है कि माता के इष्ट प्राप्त पंडित जी के मुख से माता स्वयं भविष्यवाणी करती है। भविष्यवाणी खासकर खेती, बोवनी का मुहूर्त और फसलों के दाम से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। सालों से यह क्रम चल रहा है। भविष्यवाणी सुनने के लिए लोगों में गहरी आस्था रहती है और हजारों की संख्या में यहां पर आते है। केवल प्रदेश ही नहीं अन्य राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में कृषक व श्रद्धालू आते है।


लहसुन के भाव में रहेगी तेजी
खासकर कृषि और मौसम संबंधित भविष्यवाणी के साथ राजनीतिक उठापटक की भविष्यवाणी भी यहां पर की जाती है। पंडा नागूलाल चौधरी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि सावन भादवा में बारिश अच्छी रहेगी। फागन में ओलावृष्टि, जेठ में हवा आंधी का प्रकोप रहेगा। गेहूं, मेथी, चना के साथ प्याज और लहसुन के भाव में तो बहुत तेजी रहेगी। वैशाख से आषाढ़ में बीमारी का प्रकोप रहेगा। महावीर हवन (धर्म ध्यान) से शांति मिलेगी। लाल चीजों में तेजी रहेगी। दुर्घटनाएं बहुत होगी। कलयुग पुण्य से चल रहा है। बेटा बाप को मार रहा है। बहनों की इज्जत लूटी जा रही है। अंधकार चल रहा है। धर्म ध्यान करे। धान पानी की व्यवस्था रखे।


बड़ावदा से 8 किमी दूर
गोठड़ा माताजी के नाम से गांव गोठड़ा रतलाम जिले के बड़ावदा से 8 किमी दूर उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील में आता है। यह गांव गोठड़ा माताजी के नाम से जाना जाता है। यहां पर चौत्र नवरात्रि में महिषासुरी मर्दिनी माताजी मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त आते है। इस वर्ष भी नवरात्री में यहां सप्त दिवसीय नौ चण्डी महायज्ञ पंडित कपिल पौराणिक के आचार्यत्व में रामनवमी पर संपन्न हुआ। माताजी के पंडा नागूलाल चौधरी ने तेज धूप में मलेनी तट से भविष्यवाणी की। इसे सुनने राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधि भी आते है। उज्जैन बीजेपी सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक चिंतामण मालवीय, खाचरौद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE