BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 11:59 am
KHABAR : आँगना पधारो महारानी, है मोरी शारदा भवानी.. जैसे भजनों ओर जयकारो से गुंजा शहर, मां हिंगलाज प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, हुई वर निकासी, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। आँगना पधारो महारानी, है मोरी शारदा भवानी.. जैसे भजनों ओर जयकारो के बीच बुधवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भावसार क्षत्रिय समाज अपनी कुलदेवी मां हिंगलाज प्रकटोत्सव तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मना रहा है। महोत्सव को लेकर समाज मे धार्मिक और भक्ति भाव का माहौल बना हुआ है। महोत्सव के तहत बुधवार देरशाम भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। पहली बार शोभायात्रा के साथ वर निकासी जा आयोजन भी हुआ। शाम 7. 30 बजे जमींदार मोहला स्थित मंदिर में समाजजन इकठा हुए। यहां महामारती के बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में महिलाएं लाल साड़ी ओर पुरुष कुर्ता पजामा पहनकर शामिल हुए। सुसज्जित बघी में माता हिंगलाज का चित्र स्थापित किया गया था, वही एक अन्य बग्घी में गुरुवार को होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़े को बैठाया गया था। 


समाजजनों ने बताया रामनवमी पर दोपहर 1 बजे भावसार मंगल भवन में हल्दी, शाम 6 बजे मां हिंगलाज की शोभायात्रा के साथ वर निकासी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाजजन उत्साह से शामिल हुए। ढोल ताशों पर महिलाओं ने गरबा नृत्य भी किये। शोभायात्रा के दौरान जयकारों से माहौल धर्ममय बना रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE