BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 3:20 pm
BIG REPORT : रामनवमी पर श्रीराम सेवा समिति कोलार ने निकाली शोभा यात्रा, मनमोहक झांकियों और महाराष्ट्र के अखाड़े ने दी शानदार प्रस्तुति, गूंजे जय श्रीराम के नारे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। श्रीराम सेवा समिति कोलार द्वारा 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मनमोहक झांकियां एवं अनेक मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें बाहुबली हनुमान एवं वानर सेना, सीता स्वयं वर ,रावण वध दर्शाया गया। संगीत मंडली में मुख्य रूप से नागपुर के ढोल, मध्यप्रदेश का बारेलाल बैंड एवम महाराष्ट्र के प्रसिद्ध युद्ध कला(अखाड़े) ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।


समिति के सदस्य हनी विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन सिग्नेचर रेजिडेंसी कोलार रोड पर शाम 5 बजे से किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संदीप ठाकुर, लकी पांडेय, मनीष भदौरिया, अक्षय अग्रवाल, रवि शुक्ला चेतन, आयुष, पार्थ, हर्ष, वरुण एवं सभी श्रद्धालु शामिल रहे।


कार्यक्रम में हुजूर विधायर रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राम हमारी सृष्टि के निर्माता हैं । अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से इस वर्ष पूरे देश में रामनवमी पर अलग ही जोश देखने को मिल रहा है, लोगों में भी भारी उत्साह है। शोभायात्रा में भव्य महाआरती एवं आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आनंदपूर्वक प्रभु श्रीराम के जय-जय लगाए।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE