BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 4:53 pm
KHABAR : सवर्धिनी महिला समन्वय शाखा द्वारा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्याओं का किया पूजन, आवश्यक सामग्री की भेंट, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। सवर्धिनी महिला समन्वय शाखा द्वारा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर चावला बस्ती ग्वालटोली में कन्या पूजन कर संवर्धिनी महिला समन्वय के सदस्यों ने आशीर्वाद लिया, इस मौके पर कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया गया। इससे पहले सभी कन्याओं के जल से पैर धोकर उनके माथे पर टीका लगाया। बाद में सभी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कन्याओं को उपहार भेट किए गए।समन्वय शाखा की सदस्य लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा की चौत्र नवरात्रि एवं शारदीय दोनों में ही कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दौरान, व्रत रखने वाले भक्त अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं और कन्याओं को भोजन करवाते हैं। कन्या पूजन की ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। कन्या पूजन करने से माता की कृपा आप पर बनी रहती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि रहती है। ऐसा करना आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान को भी बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के दौरान संवर्धिनी महिला समन्वय शाखा की जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमानी, भाग्यवंती प्रेमानी, सुमन शर्मा, श्याम चौहान, नीतू सोनी सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में शामिल होकर कन्या पूजन कर धर्म लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE