BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 12:51 pm
BIG NEWS : शुक्रवार बना एमपी के लिए काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मची अफरा तफरी आग लगने से जिंदा जलने तीन युवक, फिर दौड़े एंबुलेंस, एक गंभीर हालत में रेफर, पढे़ खबर

Share On:-

रायसेन। जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुबह करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइकों में आग लगने से तीन सवारों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर हालत में बरेली सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमार्ग गैरतगंज गाडरवारा के करमोदी के पास गुरुवार शुक्रवार की रात तड़के करीब 3 बजे गैरतगंज नगर के वार्ड-11 निवासी अर्जुन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (24) साल, विपिन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (20) साल अपनी राइडर बाइक से सिलवानी तहसील के ग्राम मजगवा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

 

वही जितेंद्र आदिवासी ग्राम मरदानपुर तहसील सिलवानी निवासी बाइक से गैरतगंज की ओर से वापस लौट रहा था। दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो बाइको में आग लग गई और तीन युवक जिंदा जल गए। वही एक घायल को सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

 

मृतकों में अर्जुन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (24) साल, विपिन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (20 साल निवासी वार्ड 11 गैरतगंज व जितेंद्र आदिवासी ग्राम मरदानपुर तहसील सिलवानी है वही गंभीर दिनेश पिता कनीराम अहिरवार निवासी बरेली को रिफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE