BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 5:20 pm
KHABAR : साईं बाबा नगर भोपाल में देवी की प्राण प्रतिष्ठा, नवचंडी महायज्ञ के साथ देवी जागरण और भंडारे का हुआ आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। 11 नंबर स्थित साईं बोर्ड नगर में श्री शिव आश्रय सेवार्थ समिति द्वारा शुक्रवार को विशाल देवी जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान, मां काली और शिव-पार्वती के चौतन्य रूप में झांकी सजाई गई। इससे पहले मंदिर परिसर में मां दुर्गा और मनसा देवी की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा और नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।

 

देवी प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पांचों दिन विभिन्न संस्कार किए गए। जिसमें पहले दिन जलाधिवास,दूसरे दिन अन्नाधिवास,तीसरे दिन पत्राधिवास, चौथे दिन पुष्पाधिवास और पांचवे दिन फलाधिवास का कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही देवी पाठ और नवचंडी यज्ञ का भी आयोजन किया गया। जिसमें 21 जोड़े शामिल हुए।

 

देवी जागरण का कार्यक्रम शुक्रवार शाम 7 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान देवी गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह माता की स्थापना के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 5 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE