BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 6:36 pm
KHABAR : नीमच में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की धूम, सकल जैन समाज ने मिडिल स्कूल ग्राउंड से निकाली अहिंसा साइकिल रैली, महिलाआं व बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में शनिवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सकल जैन समाज ने नगर के मुख्य मार्गों से अहिंसा साइकिल रैली निकाली।

आपकों बता दें कि नगर में वात्सल्य मूर्ति 108 प्रशम सागर महाराज सहित अन्य संतो के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सकल जैन समाज नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी, विजय विनायका ने बताया कि कार्यक्रम के तहत नगर के मिडिल स्कूल ग्राउंड से समाजजनों ‌ने अहिंसा साईकिल रैली निकाली। जिसमें पुरुष सफेद कपड़े और महिलाएं गुलाबी परिधान में शामिल हुई। रैली जैन भवन मिडिल स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, बारादरी चौराहा, नया बाजार, बिहार गंज चौराहा, नरसिंह मंदिर, श्री राम चौक, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार से होती हुई महावीर जिनालय विकास नगर पर संपन्न हुई। 

रैली में साइकिल और स्कूटी पर समाज के महिलाएं, बच्चे और पुरूष वर्ग ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर अशोक, विजय ,प्रकाश, अतुल विशाल विनायका और सकल जैन समाज अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी, विजय विनायका उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE