BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2024, 11:40 am
KHABAR : सामाजिक एवं सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली संस्था भारत विकास परिषद् शाखा जावद के माध्यम से संपन्न हुआ नेत्रदान, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण के पांच सूत्रों से सामाजिक एवं सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली संस्था भारत विकास परिषद् शाखा जावद द्वारा 22वां नेत्रदान व सत्र का दूसरा नेत्रदान शनिवार को सुरागी (छीपा) परिवार के दिवंगत गोविंदराम सुरागी निवासी तारापुर का सम्पन्न हुआ। नेत्रदान गोमाबाई नेत्रालय नीमच टीम द्वारा किया गया। नेत्रदानी छीपा परिवार का यह पहला नेत्रदान भारत विकास परिषद् के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, शाखा सचिव महेश सोनी, निर्मल गोयल, राहुल मूणत की प्रेरणा से नागेश्वर सुरागी, ओमप्रकाश पिरिया के सहयोग से दिवंगत के पुत्र अशोक सुरागी, सत्यनारायण सुरागी, दिलीप सुरागी, कैलाश सुरागी व सुरागी परिवारजनों की सहमति के अनुसार भारत विकास परिषद् द्वारा सम्पन्न कराया गया। नेत्र उत्सारर्णकर्ता नेत्र उत्सारर्णकर्ता डॉ. शैलेंद्र बनोधा, हिमांशु छीपा एवं सहयोगी टीम थी। नेत्रदान के लिऐ भारत विकास परिषद् के सदस्यो ने पुनीत मानवता के सेवार्थ कार्य के लिए तारापुर के सुरागी (छीपा) परिवार का आभार व्यक्त किया। नेत्र उत्साहरणकर्ता व भारत विकास परिषद के सदस्यो ने बताया कि नेत्रदान करने से हम किसी के आंखो के अंधेरे मे उजाला ला सकते हैं। जिस भी व्यक्ति के नेत्र लगाये जाते है वह जिंदगी भर नही भूलता है। हम भी नेत्रदान करवाये व दूसरो को भी प्रेरित करे। जिसका भी नेत्रदान होता है उसके स्वजनों मंे या परिचितों में किसी भी एक का मोतियाबिंद का आपरेशन निःशुल्क गोमाबाई नेत्रालाय में किया जाता है। इस मौके पर भाविप के सदस्य सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण व परिजन मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE