BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2024, 3:50 pm
KHABAR : एक बार फिर इंजीनियर बाबूलाल गौड़ कृति अध्‍यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, बोले- सत्र 2024-25 में टीम के साथ और बेहतर कार्य करेंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था में सत्र 2024-25 के लिए अध्‍यक्ष के रूप में इंजीनियर बाबूलाल गौड़ एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सचिव महेंद्र त्रिवेदी व कोषाध्‍यक्ष राजेश जायसवाल बने हैं। अन्‍य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
शहर के महू-नसीराबाद रोड स्थित स्‍कीम नंबर 36 में पेटपूजा रेस्‍टोरेंट में शनिवार रात करीब 8 बजे साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति की सत्र 2023-24 की साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें सचिव डॉ विनोद शर्मा ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किया। कोषाध्‍यक्ष राजेश जायसवाल ने आय-व्‍यय का लेखा प्रस्‍तुत किया। अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने धन्‍यवाद ज्ञापित कर सत्र 2023-24 की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी भारतीय स्‍टेट बैंक के सेवानिवृत्‍त मुख्‍य शाखा प्रबंधक घनश्‍याम सिंह अंब ने सत्र 2024-25 की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्‍न कराई, जिसमें सभी सदस्‍यों की सहमति से इंजीनियर बाबूलाल गौड़ को एक बार फिर अध्‍यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित कर मौका दिया गया। उपाध्‍यक्ष कमलेश जायसवाल, सचिव महेंद्र त्रिवेदी, सह सचिव शरद पाटीदार, कोषाध्‍यक्ष राजेश जायसवाल, प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा और महिला प्रकोष्‍ठ संयोजिका के रूप में मंजुला धीर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्‍य भरत जाजू, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, डॉ अक्षय राजपुरोहित, डॉ जीवन कौशिक बनाए गए। सलाहकार मंडल में मनोहर सिंह लोढ़ा, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश भट्ट, रघुनंदन पाराशर, डॉ पृथ्‍वी सिंह वर्मा, डॉ माधुरी चौरसिया, आशा सांभर, दर्शन सिंह गांधी, सत्‍येंद्र सक्‍सेना, नीरज पोरवाल, नरेंद्र पोरवाल, डॉ निर्मला उपाध्‍याय, पुष्‍पलता सक्‍सेना, मुकेश कासलीवाल, डॉ विनोद शर्मा, डॉ राजेंद्र जायसवाल, तेज सिंह जैन, दिलीप मित्‍तल व श्‍याम थोरेचा शामिल किए गए। नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने कहा कि वरिष्‍ठ सदस्‍यों व नई टीम के साथ मिलकर सत्र 2024-25 में और बेहतर कार्य करने का प्रयास रहेगा। साधारण सभा में सदस्‍यों ने अपनी बात रखी। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्‍वागत किया गया। 6 नए सदस्य भी कृति परिवार का हिस्सा बने। इस दौरान लोकेंद्र बंसल, शैलेंद्र पोरवाल, अजय राणावत, योगेश पाटीदार, राधेश्‍याम पाटीदार, जहांगीर कुरैशी, श्‍याम टांकवाल सहित अन्‍य सदस्‍य विशेष रूप से मौजूद रहे। साधारण सभा का संचालन सत्‍येंद्र सिंह राठौड़ ने माना एवं आभार नवनिर्वाचित सचिव महेंद्र त्रिवेदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE