BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2024, 5:02 pm
BIG NEWS : एमपी में भयानक हादसे, तेज रफ्तार कार की टक्कर से खत्म हुआ पूरा परिवार, अलग-अलग हादसों में 8 लोगों ने तोड़ा दम, कई घरों में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि शनिवार की रात सीहोर के सलकनपुर धाम से खंडवा लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जबलपुर में 18 साल का छात्र बाइक के साथ जिंदा जल गया। शहर में ही सुबह 8.30 बजे गेहूं काटने वाला हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, एक घायल है। बड़वानी के सेंधवा में कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। छतरपुर में भाजपा प्रत्याशी की कार की टक्कर से एक बच्ची घायल हो गई।

पेड़ से टकराकर बाइक में लगी आग, छात्र जिंदा जला-
जबलपुर में रविवार सुबह एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर स्टंट और रेसिंग कर रहा था। छात्र की बाइक पेड़ में जा घुसी। पेट्रोल टैंक फटने से बाइक ने आग पकड़ ली। घटना बरगी नगर चौकी के वीआईपी सर्किट के पास की है। यश तानवेश शहर के मदन महल इलाके के आमनपुर का रहने वाला था। पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। आज संडे की छुट्टी पर सुबह 7 बजे वह दोस्त आयुष विश्वकर्मा और बुआ के बेटे नवजोत विनोदिया के साथ बरगी घूमने गया था। उसके दोनों दोस्त भी उसी की कॉलोनी के रहने वाले हैं। बरगी से तीनों अलग-अलग बाइक पर वापस लौट रहे थे। नवजोत ने बताया, श्हम तीनों अलग-अलग बाइक पर थे। यश के पास पल्सर-220 थी। मैं और आयुष आगे निकल आए। हमने पीछे देखा तो यश नहीं दिखा। हमने अपनी बाइक मोड़ीं। देखा तो जंगल में बाइक जल रही थी, पास ही यश का शव पड़ा था।श्

गड्‌ढे से अनबैलेंस हुई बाइक, दोस्त मौके से भागे-
घटना के प्रत्यक्षदर्शी पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। गड्‌ढे में पहिया आने से बाइक अनबैलेंस होकर पेड़ से टकराई। पेट्रोल टैंक फटने से आग लग गई। छात्र का पैर पेट्रोल से भीग गया था। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन बेहोश होने की वजह से ज्यादा दूर नहीं जा सका। महेंद्र के मुताबिक उन्होंने भी छात्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें भड़क चुकी थीं। घटना के बाद डर की वजह से आयुष मौके से भाग गया। नवजोत ने बरगी नगर पुलिस चौकी को जानकारी दी। तीनों ही हाथ - पैर में बचाव के लिए बेल्ट बांधे थे। हेलमेट भी लगाए थे। नवजोत ने बताया कि बाइक से वह कई राज्यों में सफर कर चुका है।

मां को कहकर गया था- थोड़ी देर में आता हूं-
आयुष और नवजोत सुबह कॉलोनी से जा रहे थे। यश ने दोनों को देखकर पूछा कि कहां जा रहे हो? इसके बाद उसने भी अपनी बाइक उठाई और साथ हो लिया। मां को कहर निकला कि बरगी जा रहा हूं, थोड़ी देर में लौटकर आता हूं। जबलपुर से बरगी तक तीनों ही एक - दूसरे से रेसिंग लगाते हुए बरगी तक पहुंचे। बरगी नगर में चाय पी। यश के पिता देवेंद्र तानवेश नगर निगम जबलपुर में पदस्थ हैं।

जबलपुर में हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिरा, तीन की मौत-
जबलपुर में रविवार सुबह 8.30 बजे गेहूं काटने वाला हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, एक घायल है। घटना कुंडम थाना इलाके के करनपुरा गांव की है। महुआ बीन रहे लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा निवासी चार लोग हार्वेस्टर में सवार होकर 4 लोग जबलपुर से बघराजी गांव जा रहे थे, इसी दौरान करनपुरा घाटी के पास हार्वेस्टर पलट गया। घटनास्थल पर कुछ लोग महुआ बीन रहे थे, जिन्होंने कुडंम पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और जेसीबी के माध्यम से शवों को बाहर निकाला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE