शाजापुर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश राज्य शाखा द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव अंतर्गत प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और उनके महत्व को जन-जन तक प्रसारित करने एवं उसकी महत्ता के उद्देश्य से विगत 16 अप्रैल से बाइक राइडर्स की बाइक यात्रा संस्था द्वारा सबके सहयोग से भोपाल से प्रारंभ की गई। उक्त यात्रा लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर शाजापुर पहुंचेगी। नगर में तालाबों, पोखरो, बावड़ियों, नदियों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। इसी संदेश को लेकर भोपाल से मंडीदीप, बैतूल, छिंदवाड़ा, कटनी, रीवा, सतना, ग्वालियर, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर,रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा होते हुए भोपाल में समाप्त होगी।
उक्त जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विशाल झाला ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक स्थान से पांच युवा जुड़ते जाएंगे और इस संदेश को प्रसारित करेंगे। युवा साथी इस दौरान मतदान जागरूकता अंतर्गत शपथ भी दिलवाएंगे। उक्त यात्रा का शाजापुर जिले में आज आगमन होगा। यात्रा में भोपाल से 10 राइडर्स राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज जौहरी के नेतृत्व मैं होंगे। भोपाल से दो, उज्जैन से चार, रतलाम से दो, छिंदवाड़ा से दो, एवं उज्जैन की महिला चिकित्सक डॉक्टर अर्चना रस्तोगी होगी शाजापुर से युक्त दल में विशाल झाला अध्यक्ष शाजापुर, महेंद्र रावल (अध्यक्ष) , मंगल सिंह बुंदेला( सहसचिव) आशीष आडवाणी, गौरव शर्मा (कोषाध्यक्ष) इंदौर तक बाइक से सम्मिलित होंगे यात्रा के दौरान दल के सदस्य चुनाव पर्व मतदान जागरूकता हेतु शपथ प्राचीन जल स्रोत के संरक्षण और उनकी उपयोगिता को रेखांकित करेंगे। जल संरक्षण की इस अनूठी पहल में सहयोग जिला पंचायत, नगर पालिका, शाजापुर ईटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज आदि का रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉक्टर शैलेश ठाकुर, मधु सक्सेना, नवनीत दुबे, गौरव शर्मा, विशाल झाला, महेंद्र कुमार रावल, हेमंत दुबे, संजय बरगदिया, लोकेंद्र नायक, मंगल सिंह बुंदेला, विनोद भावसार, किशोर रामचंदानी, बालकृष्ण कोटवानी, अजय पाटीदार, जुजर फिदवी आदि का महत्त्व पूर्ण सहयोग रहा।