चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ द्वारा लोकसभा में मतदान करने हेतु शपथ ली। अध्यक्ष अंजू दाधीच ने बताया कि सभी दाधीच महिलाओं द्वारा लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश के लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय से किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना 26 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर दुर्गा शर्मा अंजू दाधीच रेखा दाधीच सरोज दाधीच ज्योति व्यास रेखा भट्ट खुशबू शर्मा उषा तुलछिया प्रभा तिवारी सुनीता शर्मा इंदु शर्मा माया दाधीच सोनिया शर्मा ज्योति तिवारी बेबी कुमारी उपस्थित थे।