BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 11:20 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक हादसा, बाइक पर धनगांव से थड़ोद जा रहा था प्रदीप, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, राहगीरों की सूचना पर दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। थानांतर्गत ग्राम धनगांव के पास रविवार शाम गाय से टकराने के बाद एक तेज रफ्तार बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, घटना में बूंदी निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे सिंगोली हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
रविवार देर शाम प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बूंदी निवासी प्रदीप पिता प्रभु लाल जैन कुछ समय से ग्राम धनगांव में ही निवास कर रहा था। रविवार शाम वह किसी काम से बाईक पर सवार होकर धनगांव से थड़ोद की ओर जा रहा था तब ही रास्ते में बाईक अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई, जिससे बाईक का संतुलन बिगड़ गया और प्रदीप जैन बाईक सहित सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन सिंगोली में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
प्रदीप जैन के परिजनों के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर द्वारा सिर में चोट लगने और घुटने की हड्डी खिसकने की आशंका व्यक्त की गई है, जबकि सिंगोली हॉस्पिटल में इमरजेंसी में उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE