कुकड़ेश्वर। श्री कुकडेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ धाम की धन्य धरा पर चैत्र सुदी तेरस को 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव सकल जैन समाज ने आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम पूर्वक मनाया।
श्री पार्श्वनाथ तीर्थ धाम पर पूजा अर्चना के साथ ही भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा जुलूस पार्श्वनाथ तीर्थ धाम से बैंडबाजों ढोल ढमाको और महावीर की जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ जो जैन मंदिर से चंपा चौक, रंगारा चौक से होता हुआ तो धोबी मोहल्ला तमोली चौक से सदर बाजार नीम चौक, पटवा चौक से मुखर्जी चौक होता हुआ बस स्टैंड से भारत माता चौराहा मीणा चौक, लोहार मोहल्ला से जैन मंदिर पहुंचा। जहां भगवान की महाआरती और मंगल दिया आरती की गई। नगर के चौराहे चौराहे पर जैन अनुयायियों ने भगवान जी की चावल से ग्वली बनाकर श्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की। भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा में सकल जैन से समाज के पुरुष स्वेत वस्त्र एवं महिला केसरिया परिधान में कलश लिए साथ में चल रही थी।
रथ यात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी आरसी डांगी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। जबकि नगर परिषद ने तो मार्ग की साफ सफाई तक नहीं करवाई। कई जगहों पर कुंडा कडकट पड़ा रहा व गंदगी से भरी नालियां बद्बू मारती रही। सकल जैन समाज ने आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण मनाया। इसी प्रकार साधु मार्गी की जैन श्री संघ के हुकमेश संघ के नवम् नक्षत्र आचार्य भगवान1008 श्री रामेश का जन्मोत्सव चैत्र सुदी चतुर्दशी को है।
अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा महावीर जन्म कल्याणक पर अभिरामम पुस्तक पर ओपन परीक्षा प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। घर घर जाकर अभिरामम प्रतियोगिता हेतु सभी उम्र के जैन समाज के श्रावक श्राविका के रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ किया गया। महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर रथ यात्रा पश्चात सकल जैन समाज का स्वामिवात्सल्य के साथ समापन हुआ।