मनासा। दर्जी समाज अपने आराध्य देव पीपा जी महाराज की 701 वीं जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाएगा। उल्लेखनीय हो कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच, मनासा व जावद तीनों तहसीलों व चोखरो के समाजजनों द्वारा आरोग्य की देवी भादवामाता में सामूहिक रूप से पीपा जी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। 23 अप्रैल मंगलवार सुबह 9.30 बजे से पीपाजी महाराज की ढोल व बैंड के साथ शाही सवारी निकाली जाएगी। जो पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। जहां पर समाजजनों के उद्बोधन के साथ ही अतिथियों का सम्मान होगा। दोपहर 12 बजे पीपाजी की महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।