भोपाल। पुराने शहर के प्राचीन श्री बड़वाले महादेव मंदिर में रवि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर रविवार को बाबा बटेश्वर का शीतल श्रृंगार हुआ। जिसमें बाबा बटेश्वर का गन्ने के रस से अभिषेक कर चंदन का लेपन किया गया। इसके बाद बाबा को मोगरे और गुलाब के फूल से बना साफा पहनाया गया।
समिति के सदस्य संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि प्रदोष काल में गन्ने के रस, दूध , दही, भस्मी, शहद से बाबा बटेश्वर का अभिषेक कर पूजन किया गया। इस दौरान गर्भ गृह में विभिन्न प्रकार के लगभग 1 क्विंटल फूलों से रंगोली बनाई गई। रात्रि में भजन संध्या कर महाआरती की गई। जिसमें समिति के सदस्य आकाश अग्रवाल, अनुराग सोनी, सचिन राठौर, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।