चितौड़गढ़। 23 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से श्री परशुराम रामायण मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट चितौड़गढ़़ द्वारा भारतीय वेशभूषा के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ रमेश चंद्र अग्रवाल के सान्निध्य में प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमानपोल दुर्ग चित्तौड़गढ़ पर रखा जाएगा।
आयोजन से जुड़े अग्रवाल ने बताया कि विशेष विद्युत सज्जा के द्वारा मंदिर को सजाया गया है, संगीतमय सुंदरकांड का पाठ रखा गया है एवं पाठ के पश्चात महाआरती करके सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसमें मंडल अध्यक्ष हरिओम मौड़ के निर्देशन में मुख्य गायक जनार्दन मौड़, हिमांशु मौड़,अरुण मौड़, खुशी गर्ग, महेन्द्र प्रजापत, चतरु लाल न्याति रमेश सोनी, भैरु लाल दशोरा, हरकलाल लढा, चन्द्रकिशोर व्यास ,कार्तिक मौड़, तुषार तेली, प्रेमलता मौड़ ,अनामिका चौहान, राजकुमारी सिंहला, अनसूया कंवर ,संस्कृति चौहान द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।