BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 4:39 pm
KHABAR : हनुमान मंदिरों पर हो रही जयंती की तैयारी, हनुमान चालीसा, महाआरती और भंडारे के साथ होंगे कई धार्मिक आयोजन, पढे़ खबर

Share On:-

आलोट। नगर और क्षेत्र में हनुमान जयंती पर्व की तैयारी धूमधाम से चल रही है। नगर के समस्त हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती को लेकर तैयारियां की जा रही है। हनुमान जयंती मंगलवार को है। इस दिन सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान किए जाएंगे।


नगर और क्षेत्र का सबसे आयोजन खेड़ापति हनुमान मंदिर पर आयोजित होगा। यहां सुबह 4 बजे हनुमानजी का अभिषेक उसके बाद पूजन एवं महाआरती के बाद सुबह 10 बजे से महाभंडारे की शुरुआत होगी, जो देर रात तक अनवरत चलता रहेगा।


प्रतिवर्ष खेड़ापति हनुमान सेवा समिति की ओर से हनुमान जयंती पर महाभंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इसको लेकर मंदिर पर तैयार की जा रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा मंदिर परिसर सजाया जा रहा है।


महाभंडारे के लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है। नगर के बीचो-बीच स्थित राजेंद्र चौक हनुमान मंदिर, खाकीजी हनुमान मंदिर, उप्पली टोली स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर सहित समस्त हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती पर आयोजन किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE