BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 7:14 pm
BIG NEWS : दतिया के पंडोखर धाम में आग, महाराज निवास, दफ्तर और साधु-संतों की कुटिया जलीं; प्रबंधन ने जताई साजिश की आशंका, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। पंडोखर धाम में सोमवार दोपहर को आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग फैलती गई। देखते ही देखते आग साधु-संतों समेत भक्तों के लिए बनीं कुटियाओं तक पहुंच गईं। दूर से ही ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही थी। जानकारी मिलते ही पंडोखर थाना पुलिस और भांडेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के अमले ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धाम प्रबंधन ने आग के पीछे साजिश की आशंका जताई है।


पंडोखर पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है। ग्रामीणों और मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की मदद से आग पर करीब 2 घंटे में काबू पा लिया गया। आग बुझाने में जुटे लोगों का कहना है कि, दमकल की टीम जब तक धाम पर पहुंची, करीब 90 प्रतिशत आग पर हम सब ने काबू पा लिया था। आग लगने का कारण पुलिस तलाश रही है।


पंडोखर धाम में मंगलवार 23 अप्रैल से महोत्सव शुरू होना है, जो 8 मई तक चलेगा। इसमें पंडोखर पीठाधीश्वर पंडित गुरु शरण शर्मा, वृंदावन के अर्पिताचार्य जी महाराज और साध्वी पीताम्बरा के प्रवचन होंगे। देशभर से अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं।


कुटीर से भड़की आग, महाराज निवास और ऑफिस तक पहुंची
पंडोखर धाम के व्यवस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि महोत्सव को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई थीं। साधु-संत और भक्तों के रुकने के लिए कुटीर बनाए गए थे। आग इन्हीं कुटीर से भड़की और जल्द ही महाराज निवास समेत धाम के नए ऑफिस तक पहुंच गई।


कुटियाओं के साथ जरूरी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जेवरात, सोफा समेत लकड़ी के आइटम्स जल गए हैं। करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।


व्यवस्थापक ने कहा- मजदूरों ने एक व्यक्ति को भागते देखा
व्यवस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि घटना के समय यहां काम कर रहे मजदूरों ने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा। वहीं, पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडित गुरु शरण शर्मा ने कहा, श्आग के पीछे कौन है और क्या कारण है, अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। यही मेरा निवास है। यही मेरी साधना स्थली है। जांच में सब निकलकर आ जाएगा।


महोत्सव रद्द नहीं होगा, कल कलश यात्रा
पंडोखर धाम के व्यवस्थापक मुकेश गुप्ता ने कहा कि महोत्सव रद्द नहीं किया जाएगा। यह 23 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस दौरान भजन गायक जित्तू खरे, शहनाज अख्तर, संजो बघेल और लखबीर सिंह लक्खा भी प्रस्तुतियां देंगे। जादूगर नाइट एवं रामलीला का भी आयोजन होगा। दतिया में पंडोखर धाम महोत्सव का आयोजन बीते 28 साल से किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE