BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 7:52 pm
NEWS : काजी पिया ब्लड फाउंडेशन और काजी पिया चेरिटेबल ट्रस्ट का पांचवा रक्तदान शिविर आयोजित, 15 महिलाओं सहित 167 लोगों ने पीड़ित मानवता की खातिर लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था काजी पिया ब्लड फाउंडेशन और काजी पिया चेरिटेबल ट्रस्ट का पांचवा रक्तदान शिविर सोमवार को हजरत काजी चलफिर शाह दरगाह परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें 15 महिलाओं सहित 167 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। संस्था द्वारा रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के रुप में दीवार घड़ी भेंट कर सम्मान किया गया।
काजी पिया ब्लड फाउंडेशन के संस्थापक मुबारक खान ने बताया कि काजी चलफिर शाह के उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में आयोजित फाउंडेशन के पांचवें रक्तदान शिविर में सर्वसमाज के कुल 167 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमे 15 महिलाओं ने भी रक्तदान कर जागरुकता का संदेश दिया। इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए  शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती, सज्जादा नशीन सलीम अशरफी, दरगाह ट्रस्ट से हाजी सैय्यद दौलत अली, अमानत अली, इनायत अली, डॉक्टर अब्दुल मुडिया, अय्यूब मेमन, हाफिज रईस अहमद, श्मशाद अहमद, अशरफी युवा जमात के सदर गुलाम रसूल खान, काजी पिया ब्लड फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मुबारिक हुसैन, सैकेट्री फऱीद खान, आबिद खान, शहजाद हुसैन, कालू भाई उर्फ रशीद भाई, प्रवक्ता मोहम्मद खलील अब्बासी, जाहिद हुसैन, इरफान नीलगर, आदिल खान, सद्दाम मेवाफरोश, अहमद रजा, मोहम्मद हाफिज खान सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस शिविर में सांवलियाजी चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम के डॉक्टर अनिल सैनी, सोहनलाल नायक, आबिद खान, आदिल खान, मोईन खान, शहजाद नीलगर आदि ने रक्त  संग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE