BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 11:07 am
KHABAR : नागर समाज अपने आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर महादेव प्राकट्य उत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास व धुमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। दशोरा नागर समाज अपने आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर महादेव प्राकट्य उत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास व धुमधाम से लोनारा रोड़ स्थित दशोरा नागर समाज धर्मशाला में मनाई गयी। जिसमें सर्वप्रथम भगवान हाटकेश्वर भगवान कि पुजा व अभिषेक जजमान जोड़ा पूणेश गुप्ता ने सपत्नी किया।


महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बताया कि समाज में नयी पहल अपने माता पिता का पुजन करना। जिससे अपने माता पिता के पुजन से सास ससुर का बहु व बहु का सास ससुर के प्रति प्रेम व सम्मान बना रहे। भगवान के अभिषेक पूजन के पश्चात समाज के वर्तमान अध्यक्ष भगवान गुप्ता द्वारा सुबह स्वादिष्ट भोजन में दाल बाफले का आयोजन किया गया।


जिसके बाद शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुराना हॉस्पिटल, बस स्टैंड, मेन रोड से होते हुए संत श्री सिंगाजी मंदिर जूनी कचहरी होते हुए महाराणा प्रताप चौक, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पहुँची जहा सभी समाजजनों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पुनः धर्मशाला पहुँचे। महाआरती कर भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ भगवान हाटकेश्वर को विधुत साज सज्जा से सजी आकर्षक बग्गी पर नगर भ्रमण कराया गया। समाज के नई अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रूपेश मंडलोई मुंशी ने बताया कि प्रतिवर्ष समाज अपने आराध्य भगवान का प्रकाट्य उत्सव मनाते आया है इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया सभी समाज जनों का भरपूर सहयोग रहा। सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बालिकाएं महिलाएं व पुरुष समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मंडल के द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE