BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 3:08 pm
KHABAR : नीमच में आज पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ने उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि पीपानंदाचार्य महाराज की 701 वीं जयंती, निकाला भव्य चल समारोह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में संत शिरोमणि पीपानंदाचार्य महाराज की 701 वीं जयंती आज पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह नरसिंहपुर रोड स्थित लक्कड़ कुंड महादेव द्वारका मंदिर से आरंभ हुआ जो कि स्कीम नंबर 9, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, कमल चौक, भारत माता चौराहा, पुस्तक बाजार, बावड़ी वाले बालाजी होते हुए पुनः लक्कड़ कुंड महादेव द्वारका मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। 
चल समारोह में ढोल नगाड़ों के साथ समाज के महिला-पुरुष और बच्चे उत्साह पूर्वक शामिल हुए। भक्ति गीतों पर युवक युवतियों ने जमकर नृत्य किया। समाज द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों के लिए खेलकूद के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता भी हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE