BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 3:20 pm
KHABAR : हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में सुबह से भक्तों की लगी भीड़, अखंड रामायण पाठ का आयोजन कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। हनुमान जयंती के अवसर पर आज शहर सहित आसपास के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। कतार में खड़े होकर भक्त भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे है। मंदिरों में मंगलवार अलसुबह भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। दिनभर मंदिरों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का दौर जारी रहेगा। शाम के समय मंदिरों में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शहर के प्रमुख खेड़ापति मारुति मंदिर, सूर्य विजय हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मत्था टेका। अन्य हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। हनुमान जयंती के अवसर पर एक दिन पहले से ही मंदिरों में विशेष तैयारी का दौर शुरू हो गया था। एमजी रोड स्थित खेड़ापति मारुती मंदिर को भी आकर्षक फुल बंगले से सजाया गया। पुजारी लीलाधर उपाध्याय ने बताया कि शहर में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर वर्षाे पुराना मंदिर है यहां पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और हनुमान जयंती पर यहां पर खेड़ापति सरकार का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। आज भी हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का ताता  लगा हुआ है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE