BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2024, 6:53 pm
KHABAR : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत हुई धार्मिक अंताक्षरी प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वात्सल्य मूर्ति 108 प्रशम सागर जी, अनुपम सागर जी समत्व सागर जी, वात्सल्य ऋषि मुनि 108 साध्य सागर जी महाराज, यतींद्र सागर जी शील सागर जी महाराज, साध्वी प्रफुल्ल प्रभाश्रीजी महा, वैराग्य पूर्णा आदि ठाणा-2 के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सकल जैन समाज नीमच के तत्वावधान में जन-जन की आस्था के केंद्र भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का शंखनाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। 
सकल जैन समाज नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी विजय विनायका जैन ब्रोकर्स ने बताया कि कार्यक्रम में महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान महावीर स्वामी के धार्मिक जीवन चरित्र पर आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता विभिन्न पांच चक्र में आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागी महिलाओं यूवतियों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में सात राउंड आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर स्वामी के चित्र पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी मनोहर सिंह लोढ़ा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। अंतरासाक्षी प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। चार राउंड की प्रतियोगिता के बाद पांच टीम बाहर हो गई थी। शेष 8 टीम के बीच दो चक्र की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दो टीम बराबर हो गई। इसके बाद एक चक्र पुनः आयोजित किया गया, जिसमें अग्नीभूति टीम प्रथम, मेतार्या टीम द्वितीय तथा प्रभाष एवं वायुभूति टीम संयुक्त रूप से तृतीय विजेता रही। प्रतियोगिता के निर्णायक शुभम चौहान नाकोड़ा, छाया लोढ़ा अनीता खाबिया थे। कार्यक्रम का संचालन वंदना अंचलिया, रितु लोढ़ा रितु गोपावत, अनामिका पगारिया ने किया।
इस अवसर पर अशोक, विजय, प्रकाश, अतुल विशाल विनायका पारस मल्हम परिवार व सकल जैन समाज के अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी, विजय विनायका, जयंतीलाल पितलिया, पारस ओसवाल, प्रोफेसर वीके जैन, उमराव सिंह राठौड़, गुणवंतलाल सेठिया आदि समाज जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE