BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 12:28 pm
KHABAR : एमपी के जावरा में हनुमान जयंती की धूम, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर, महाआरती कर भक्तों को बांटी प्रसादी, पढे खबर 

Share On:-

जावरा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जावरा में विभिन्न हनुमान मंदिर पर अनेक आयोजन हुए। श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे समाजसेवी ओमप्रकाश राठौर (पप्पू) व संगीता राठौर, कमल राठौर (होटल गुरु कृपा) के सौजन्य से यज्ञ व यज्ञ के बाद दोपहर 12 बजे महाआरती की गई तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोडिया कुआं मंदिर परिसर जावरा में ट्रस्ट एवं पारायण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शाम 7 बजे मंदिर पुजारी मनोहर दास बैरागी के सानिध्य में श्री त्रिमूर्ति हनुमान जी की 51 दीपक से ठीक 43 मिनट तक महा आरती  घंटियां,शंख,ताशे, ढोल ढमाके व डिजिटल आतिशबाजी के साथ हुई। महा आरती के पश्चात आतिशबाजी हनुमान भक्तों के लिए 56 भोग, पेयजल, गुरुजी की ठंडाई, फलाहारी खिचड़ी, आम रस व फल फ्रूट की प्रसादी वितरण की व्यवस्था दानदाताओं के सहयोग से की गई। 

मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा देखते ही बनी। पारायण मंडल के सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में अच्छा योगदान रहा। शाम 07 बजे श्री अकेला हनुमान सेवा समिति शुगर मिल जावरा द्वारा क्रास बैंड पर महा आरती व हनुमान चालीसा पाठ के बाद डिजिटल आतिशबाजी की गई। महाआरती के पश्चात हजारों लोगों ने महा प्रसादी (सहभोज) ग्रहण की। रावण द्वार स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर महाआरती हुई और हनुमान भक्तों ने महाप्रसादी (सहभोज) ग्रहण की। श्री रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति पर उज्जैन से आए चोला विशेषज्ञ ने बहुत शानदार चोला चढ़ाया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE