BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 1:10 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और लहसुन की डिमांड, जब इतनी संख्या में पहुंचे अन्नदाता तो बनी ये स्थिति, फिर जैसे ही मिले ये भाव तो...., किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। देश और राजस्थान की बड़ी मंडियों की तरह नीमच की कृषि मंडी में भी लहसुन की बंपर आवक लगातार जारी है। मंडी के बाहर लहसुन भरे वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। सफेद चांदी यानी लहसुन का भाव बेहतर मिलने से किसानों की बल्ले बल्ले हो रही है। यह भी देखा जा रहा है कि लहसुन को लेकर व्यापारी समुदाय का ध्यान भी तेज है। पिछले कुछ दिनों से भावों में हल्की फुल्की तेजी मद्दी बनी हुई है। लेकिन अब कुछ लोगों द्वारा अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि भविष्य में भाव में काफी तेजी एक बार फिर आ सकती है। लहसुन की डिमांड लगातार बनी हुई है। करीब दो माह में बारिश का मौसम भी हो शुरू हो चुका होगा।

बताया यह भी जा रहा है कि बड़े किसान और ट्रेडिंग करने वाले व्यापारियों ने माल का स्टॉक भी किया हुआ है। आज नीमच मंडी में करीब 15000 बोरियों की आवक रही। ऊटी लहसुन 22000 से 23000 तक बिका। अब ऊटी लहसुन की आवक कम हो गई है। देसी लहसुन भरपूर मात्रा में मंडी में आ रहा है। देसी लहसुन ऊंचे में करीब 15000 से 16000 तक बिका। लड्डू लहसुन का भाव किसानों को 9000 तक मिला। मंडी में किसान भाव से तो संतुष्ट दिखाई दिए, लेकिन व्यवस्थाओं से काफी नाराज रहे। 

किसानों का कहना था कि छपरे के बाहर लहसुन का जो ढेर लगा है, उसकी नीलामी पहले होनी चाहिए। गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए व्यवस्थाएं और बेहतर किए जाने की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE