BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 12:01 pm
KHABAR : मंडी में गेहूं का मॉडल भाव 2560 रुपए, तीन दिन में 30 हजार बोरियां बिकी, बारिश के अलर्ट से किसानों की चिंता बढ़ी, पढे़ खबर

Share On:-

धार। शहर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं की अच्छी आवक बनी हुई हैं। मंडी में मिल रहे अच्छे भाव के कारण ही किसानों का सरकारी खरीदी की ओर रुचि नहीं है।


मंडी में गेहूं का मॉडल भाव ही 2 हजार 560 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा हैं, जो सरकारी खरीदी से भी अधिक है। वहीं मंडी में गेंहू बेचने पर किसानों को राशि भी समय पर मिल रही हैं, जिसके कारण खरीदी केंद्रों के बजाय किसान मंडी में पहुंच रहे है।


पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो गेहूं की 30 हजार बोरियां मंडी में आ चुकी है। साथ ही चना का भाव भी मंडी में अच्छा मिल रहा हैं, करीब 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल चना होने के कारण 234 बो‍री चना आया है। इसी प्रकार सोयाबीन के भाव जरुर थोडे कम हुए हैं, किंतु मॉडल भाव सोयाबीन के 4460 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे है। एक दिन पूर्व मंडी में 2168 बोरी सोयाबीन आया था।


तिरपाल से कर रहे कवर
मौसम विभाग ने इन दिनों बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा हैं, 22 अप्रैल को हुई अचानक बारिश के कारण मंडी में खुले में पडा गेहूं भीग गया था। वहीं उपज लेकर आए किसान भी प्रभावित हुए थे, जिसके कारण किसानों की चिंता अब बढ़ चुकी है।


ऐसे में अब प्रतिदिन किसान गांव से ही उपज को तिरपाल से कवर करके लेकर आ रहे है। ताकि बेमौसम की बारिश से गेहूं की उपज को नुकसान नहीं हो। मंडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को कुल 13 हजार बोरियों की आवक हुई, जिसमें गेहूं की 10 हजार 474 बोरियां व 24 अप्रैल को 15 हजार 105 बोरियां आई, इसमें 11 हजार 715 बोरियां गेहूं की आई है। 23 को अवकाश था, ऐसे में 22 अप्रैल को 13 हजार 395 बोरियों में से गेहूं 10 हजार 199 बोरियां आई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE