BREAKING NEWS
दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 12:09 pm
BIG REPORT : गुना में ट्रैक्टर चलाते नजर आए सिंधिया पुत्र, महानआर्यमन सिंधिया ने खेत में किया  प्लाऊ, किसानों से की चर्चा, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया गुरुवार को ट्रैक्टर चलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली और खेत में प्लाऊ दिया। उन्होंने किसानों से चर्चा की और खेत जोतने का तरीका भी सीखा।


बता दें कि केंद्रीय मंत्री और गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उनकी पत्नी और पुत्र गांव गांव पहुंच नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। उन्होंने पिछले 15 दिनों से दोनो लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। उनके पुत्र ग्रामीण इलाकों में जाकर नागरिकों से मिल रहे हैं। वहीं खेल मैदानों में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे हैं।


महानार्यमन सिंधिया ने गुरुवार को अपने प्रचार की शुरुआत गुना विधानसभा के ग्राम हिलगना से करते हुए मालपुर, तिल्ली खेड़ा, सफा बरखेड़ा, भौरा, खजुरी, परसोदा, बासखेड़ी आदि ग्रामो में जनसंपर्क कर पिता के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर आगे बड़ रहा है। युवाओं को मान सम्मान मिला और युवाओं ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भारत का परचम फहराया। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ साथ आपके प्रेम और विश्वास से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आप लोग मिलकर तीसरी सरकार बनाकर इस क्षेत्र के विकास में सहयोगी बने।


ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे
प्रचार के दौरान महानआर्यमन सिंधिया सिरसी गाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों से चर्चा के बाद भादोर के लिए रवाना हुए। तभी एक किसान उन्हे खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उस किसान के पास पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थाम ली। वह खेत में प्लाऊ से जुताई करते हुए दिखे। उन्होंने किसान से जुताई और खेती संबंधी अन्य जानकारियां भी लीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, प्रदेश सदस्य कविंद्र सिंह चौहान, क्षितिज लुम्बा, शुभम रघुवंशी उकावद, रविंद्र रघुवंशी, प्रदेश मंत्री सुनील मालवीय, मंडल अध्यक्ष विनोद दीवान, वार्ड पार्षद शिवनारायण कुशवाह, विकास जैन, रसीद खान, पार्षद तरुण मालवीय, संजीव कुशवाह, सीमा यादव, पूर्व पार्षद प्रमोद घोसी, ओमप्रकाश नरवैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE