BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 12:17 pm
KHABAR : गुना में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग शुरू, चुनाव टीम घर जाकर करा रही मतदान, दिव्यांग मतदाता प्रियंका ने पहली बार डाला वोट, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। लोकसभा चुनाव के लिए लोक निर्माण विभाग वोटर्स का मतदान आज से शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्‍यांग मतदाता, जिन्‍होंने घर से डाक मतपत्र के माध्‍यम से मतदान करने की सहमति दी है, उनका मतदान डाक मतपत्र के माध्‍यम से होम वोटिंग द्वारा आज से शुरू हुआ है। जिले की चारों विधानसभाओं के ऐसे कुल 521 मतदाताओं का मतदान डाक मतपत्र के माध्‍यम से गठित मतदान दलों द्वारा दो चरणों में घर जाकर कराया जायेगा। रविवार को लोक निर्माण विभाग वोटर प्रियंका गेघट निवासी गोपाल मंदिर नयापुरा पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। वह 19 वर्ष की हैं। टीम ने घर जाकर उनसे वोट कराया। इस दौरान घर पर भी पोलिंग बूथ की सभी व्यवस्थाएं बनाई गईं।


नोडल अधिकारी मत पत्र लेखा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 85$ बुजुर्ग एवं दिव्‍यांग मतदाताओं का मतदान विधानसभा बमोरी एवं चांचौड़ा में प्रथम चरण में 28-29 अप्रैल और द्वितीय चरण में 1-2 मई को कराया जायेगा। इसी प्रकार विधानसभा गुना एवं राघौगढ़ में प्रथम चरण में 28 अप्रैल और द्वितीय चरण में 1 मई को घर जाकर मतदान कराया जायेगा।


संसदीय क्षेत्र गुना की बमोरी विधानसभा में 85 वर्ष से अधिक आयु के 125 मतदाता और 43 दिव्‍यांग मतदाता सहित कुल 168 और गुना विधानसभा क्षेत्र के 85 वर्ष से अधिक आयु के 102 तथा 54 दिव्यांग मतदाता सहित कुल 156 मतदाताओं को मतदान दलों के माध्‍यम से घर जाकर रूट चार्ट अनुसार मतदान कराया जायेगा। संसदीय क्षेत्र राजगढ़ की चांचौड़ा में 85 वर्ष से अधिक आयु के 62 तथा 22 दिव्‍यांग मतदाता सहित कुल 84 और राघौगढ़ के 85 वर्ष से अधिक 71 तथा 42 दिव्‍यांग मतदाता सहित कुल 113 मतदाताओं से मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर रूट चार्ट अनुसार मतदान कराया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE