BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 10:57 am
KHABAR : सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति मनासा का जिला स्तरीय सत्रांत मिलन समारोह फुलपुरा में संपन्न, पदाधिकारियों ने की विभिन्न विषयों पर चर्चा, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर 

Share On:-

कंजार्डा। कुकडेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति मनासा का जिला स्तरीय सत्रांत मिलन समारोह फुलपुरा बालाजी में सम्पन्न हुआ। उद्धघाटन सत्र में त्रिलोक तिरोले प्रान्त प्रमुख ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा प्रांत, कैलाश धनगर विभाग समन्वयक मन्दसौर विभाग, शिव सेन सदस्य जिला समिति, मोतीलाल धाकड़ सदस्य जिला समिति के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती प्रणवाक्षर ॐ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मालवीय व बनवारी लाल  मोड़ द्वारा किया गया। स्वागत पवन चौहान व दिलीप नागदा द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में प्रांत प्रमुख द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा कि गई। आगामी सत्र में छात्र संख्या वृद्धि, संसाधन युक्त भवन , बोर्ड परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले भैया बहिन को सम्मानित किया जाए, कौशल विकास हेतु समर कैम्प आदि विषयों पर योजना बताई गई।
द्वितीय सत्र में विभाग समन्वयक कैलाश  धनगर द्वारा लोक जागरण विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तृतीय सत्र में जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत द्वारा मासिक विषयों पर चर्चा कि जिसमें ग्रीष्म कालीन वर्ग, नवीन आचार्य वर्ग, भविष्य निधि, डोर टु डोर सम्पर्क अभियान, प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक सामग्री,लेनदारी देनदारी, शुल्क संग्रह आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कि गई। समापन सत्र में ग्राम भारती जिला समिति अध्यक्ष महोदय  मदनलाल  झंवर, जिला सचिव  यशवंत सोनी, सोनाली पटवा समिति सदस्या, विभाग समन्वयक कैलाश धनगर मंचासिन थे। समापन सत्र में जिला सचिव द्वारा आगामी सत्र में छात्र संख्या वृद्धि हेतु जानकारी प्रदान कि गई।
वर्तमान सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य को जिले कि ओर से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कि व्यवस्था पवन  चौहान(संकुल प्रमुख)एवं महेश  खिंची(प्रधानाचार्य दुधलाई) द्वारा कि गई। इस अवसर पर आचार्य दीदी समिति के सदस्य गण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE