BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 11:08 am
KHABAR : इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में अखंड भंडारा, रणजीत बाबा के भंडारे में उमड़े भक्त, जय रणजीत के जयघोष के साथ ग्रहण की भोजन प्रसादी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम अखंड भंडारे की शुरुआत हुई। भंडारे की शुरुआत के साथ ही भक्तों के आने के सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा। बड़ी संख्या में भक्त यहां भगवान का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे है। 75 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए यहां भोजन प्रसादी तैयार की गई है।


रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में फूल बंगला सजाया गया है। शाम को रणजीत बाबा की महाआरती के साथ ही 56 भोग अर्पित किए गए। महाआरती के बाद 501 बटुकों को भोजन कराया गया। शहर के 101 मंदिरों में भोग भेजा गया। इसके बाद अखंड भंडारे की शुरुआत की गई। धीरे-धीरे भक्तों की संख्या मंदिर में बढ़ने लगी। लगातार भक्तों के मंदिर में आने का सिलसिला जारी है।


बैठक व्यवस्था के साथ भोजन प्रसादी
मंदिर परिसर में बने ग्राउंड में बैठ कर भोजन प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। टेबलों को भी सजाया गया है। जिस पर भक्त भोजन कर सकते है। सुबह से ही ग्राउंड में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यहां रणजीत बाबा के भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने पहुंच रहे है। भंडारे की व्यवस्था के लिए भक्त मंडल के सदस्यों का सहयोग भी है। इसमें करीब 300 भक्त मंडल के सदस्य भंडारे की व्यवस्थाओं को संभाल रहे है।


भक्तों की संख्या बढ़ने पर भी तुरंत तैयार होगा प्रसाद
पं. दीपेश व्यास ने बताया कि 75 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए भोजन प्रसादी तैयार की गई है। रणजीत बाबा के अखंड भंडारे में पूड़ी, रामभाजी, नुक्ती, भजिए, लोंजी तैयार की गई है। इसमें 75 क्विंटल आटा, 75 क्विंटल सब्जी, 180 डिब्बे तेल, घी, मसाले, बेसन आदि लगा है। देर रात तक अखंड भंडारा जारी रहेगा। रात में भी भक्तों की संख्या बढ़ती है तो यहां तुरंत ही भोजन प्रसादी तैयार करने की व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE