BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 11:32 am
KHABAR : धर्मध्वजा के सहनशील समान भाव की तरह रहे तो दुःख भी सरलता से कट जाते हैं- साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्रीजी महाराज साहब ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिस प्रकार मंदिर की ध्वजा सर्दी गर्मी बारिश में समान भाव से लहराती रहती है। ठीक उसी प्रकार मनुष्य सुख व दुःख में भी समान विचार और पवित्र भाव रखें तो दुःख सरलता से कट जाते हैं। मनुष्य सुख में भी परमात्मा की भक्ति तपस्या करें तो दुःख उसके जीवन में आते ही नहीं है। मनुष्य सामाजिक प्राणी है वह सुख में भक्ति तपस्या करें तो दुःख दूर हो जाता है और सुख में परमात्मा को याद करे तो दुःख उसके जीवन में कभी आयेंगे ही नहीं। यह बात साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब ने कही ।वे महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वाधान में महावीर जिनालय के घर- घर ध्वजा महोत्सव के पंचम दिवस  विकास नगर में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति एवं दुःख की घड़ी में मनुष्य को अपना धैर्य और विवेक नहीं खोना चाहिए। साध्वी जिग्नेश रत्ना श्री जी महाराज साहब ने कहा कि कुंती के जीवन में जन्म से लेकर विवाह ,पांडवों को वनवास, महाभारत युद्ध आदि विभिन्न कठिन परिस्थितियों और दुःख आए तो कुंती सदैव समान भाव से परमात्मा के विचारों को याद करते हुए परमात्मा की भक्ति तपस्या में लीन रही तो उसने दुःखों को सरलता के साथ सहन कर लिया था। महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद जब पांडवों को हस्तिनापुर का राज मिल गया था तब कुंती ने कृष्ण भगवान से   वरदान मांगा कि  उनके जीवन में सदैव दुःख बना रहे क्योंकि कुंती का ऐसा मानना था कि जब-जब जीवन में दुःख आते हैं तो हम परमात्मा के विचारों में लीन रहते हैं। कहीं और बाहर से नहीं आते हैं दुःख हमारे कर्मों का ही परिणाम होते हैं इसलिए हमें जीवन में सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। .....छोटे महाराज साहब ने कहा किघ् प्रकार किस प्रकार तीरंदाज अर्जुन का लक्ष्य चिड़िया की आंख था उसी प्रकार  जीवन में तपस्या और भक्ति का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए इसके बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता। कठिन और विषम परिस्थितियों में दुःख का सामना हंसकर करना चाहिए तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरलता से दूर हो जाती है। विषम परिस्थिति आने पर क्रोध नहीं करना चाहिए उसका शांति के साथ मुकाबला करना चाहिए तो विषम स्थिति भी दूर हो जाती है।  मुक प्राणियों पर जीव दया का भाव रखना चाहिए। मुक प्राणियों पर जीव दया का भाव रखते हैं परमात्मा भी मुक प्राणियों के मित्र होते हैं। भावना रखने वालों पर परमात्मा भी जीव दया रखते हैं।
इससे पूर्व  महावीर जिनालय पर प्रस्तावित धर्म ध्वजा को शिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा  धर्म ध्वजा विकास नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गाे से यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा महोत्सव में धर्म लाभार्थी  राजमल छाजेड़ परिवार थे। धर्म सभा में  छाजेड़ परिवार की मातृ शक्ति इंदु छाजेड ने गुरुवर आज पधारे म्हारे अंगना केसी शुभ घड़ी आई देखो म्हारे अंगना ,बाजे बाजे रे शहनाई ढोलक म्हारे अंगना ध्वजा कैसी प्यारी लागे रे ... हमारी बगिया में छाई खुशियां है आप पधारे स्वागत है आपका....,गीत प्रस्तुत किया । अशोक कुमार माणक लाल डोसी परिवार द्वारा सभी समाज जनों से धर्म ध्वजा के धर्म सभा में परिवार सहित पधारने की विनती की। और आमंत्रण  दिया।  मंगलवार   सुबह 8बजे  विकास नगर महावीर जिनालय से धर्म ध्वजा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल जवाहर  नगर स्थित राजमल  छाजेड़ के आवास पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई।
कार्यक्रम का संचालन राजमल छाजेड़ ने किया तथा आभार महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE