BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 12:45 pm
REPORT : मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने किया वर्चुअल व्हील्स का शुभारंभ, बोले- नए मतदाताओं के लिए उपयोगी साबित होगा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज रेसीडेंसी कोठी इंदौर में वर्चुअल व्हील्स का शुभारंभ किया। जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर एवं स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा मतदाताओं के लिए नवाचार करते हुए वर्चुअल व्हील्स तैयार किया गया है। अनुपम राजन ने इस नवाचार को सराहा और कहा कि यह नये मतदाताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि यह नवाचार पहली बार मतदान करने वाले लोगों के लिए एक जीवंत अनुभव उपलब्ध कराएगा। वर्चुअल रियालिटी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के बारीक बिंदुओं के बारे में अवगत कराया जाएगा एवं इसका लाभ नागरिकों में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

वर्चुअल व्हील्स के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी इंदौर के सीईओ दिव्यांक सिंह द्वारा इंदौर में मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की जा रही   है। यह वर्चुअल व्हील्स का नवाचार इंदौर के स्टार्टअप वर्चुअल नेक्सस एवं इंस्टा प्रिन्टज द्वारा तैयार किया गया है जो कि वर्चुअल रियालिटी की तकनीक को मुख्य धारा में जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE