मतदाता जागरूकता के लिए आज दिव्यांगजनों द्वारा निकाली जायेगी तिपहिया वाहन रैली इन्दौर। लोकसभा क्षेत्र इंदौर में चुनाव को देखते हुये मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले में दिव्यांगजनों द्वारा आज 3 मई को शाम 6 बजे से तिपहिया वाहन रैली निकाली जायेगी। यह रैली नेहरू पार्क स्मार्ट सिटी ऑफिस से प्रारंभ होगी। रीगल चौराहा होकर यशवंत क्लब रेसकोर्स पर सम्पन्न होगी।