खरगोन। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर निरंतर मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में 02 मई को सिविल हॉस्पिटल सनावद में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी 13 मई को लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदाताओं से सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के अंतर्गत ओपीडी पर्ची पर भी स्वीप सम्बन्धी स्लोगन अंकित कराएं गए हैं। चुनाव का पर्व देश के पर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने व मतदाताओं को अपने एक वोट का महत्व बताने के लिए सिविल अस्पताल सनावद द्वारा यह अभियान चलाया गया। 13 मई को सभी मतदाता चुनाव के पर्व में भाग ले और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें।