खरगोन। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में 04 मई को एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर मण्डलेश्वर में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 03 बजे तक रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर द्वारा मण्डलेश्वर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों एवं युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
04 मई को आयोजित रक्तदान शिविर में युवा वर्ग को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रक्तदान से किसी भी प्रकार की शरीर में कमजोरी नहीं रहती तथा रक्तदाता के शरीर में नया रक्त बहुत तेजी से बनता है। जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि 04 मई शनिवार को एडीआर सेंटर में रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने के एक छोटे से प्रयास में अपना सहयोग प्रदान करें। रक्तदान शिविर में सभी आमजन जो रक्तदान करने के इच्छुक है वे आकर रक्तदान कर सकते हैं।