BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 11:06 am
KHABAR : ब्राह्मण समाज ने उतारी भगवान परशुराम की महा आरती, कुंडेश्वर में भोलेनाथ को सौंपा आमंत्रण पत्र, 8 मई को निकालेंगे बाइक रैली, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। शहर में परशुराम जयंती की तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। रविवार रात गंजीखाना स्टेडियम के पास परशुराम चौराहे पर महा आरती का आयोजन किया गया। आज सुबह से ब्राह्मण समाज के लोग बाइक रैली निकाल कर शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचे। जहां भगवान भोलेनाथ को जन्म महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा गया।


परशुराम जन्म महोत्सव समिति के सदस्य सुरेश दौंदेरिया ने बताया कि चौंपुलिया चौराहे पर भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा स्थापित कर चौराहे को परशुराम चौराहा नाम दिया गया है। रविवार रात चौराहे पर महा आरती का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि आज ब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम जन्म महोत्सव का पहला आमंत्रण पत्र देने शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचे।


साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के अलग-अलग मोहल्ले में आमंत्रण पत्र बांटे गए। 10 मई को सुबह 5रू45 पर महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद अभिषेक पूजन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 5 से नजरबाग मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।


8 मई को निकाली जाएगी बाइक रैली
आयोजन समिति के सदस्य मनोज देवलिया ने बताया कि भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में 8 मई को शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। शाम 5 बजे नजरबाग मंदिर से रैली शुरू होगी। नगर भ्रमण के बाद गांधी चौराहे पर रैली के समापन पर भगवान परशुराम की महा आरती का आयोजन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE