BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 1:23 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में भयानक हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहा था मनीष, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आया काल, फिर जैसे ही..., घटना की भनक लगते ही परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के पुठोली इलाके में सोमवार देर रात को एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक ट्रांसपोर्ट में नौकरी करता था। ड्यूटी से फ्री होकर वो अपने घर जा ही रहा था कि पीछे से एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना के बाद गंगरार थाना पुलिस मौके पर भी पहुंची। हालत गंभीर होने के कारण घायल को तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को वापस चित्तौड़गढ़ लाया गया। जहां मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बीच रास्ते में तोड़ा दम
पुठोली निवासी मनीष (30) पुत्र कैलाश तेली देर रात को गंगरार से ड्यूटी कर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान हिंदुस्तान जिंक रोड के पास पहुंचते ही एक ट्रेलर की टक्कर से वह नीचे गिर पड़ा। युवक के सिर पर गंभीर चोट भी लगी। हिंदुस्तान जिंक के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और तुरंत उसे जिला हॉस्पिटल ले कर आए। गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही मनीष तेली की मौत हो गई। इस कारण उसके शव को वापस चित्तौड़गढ़ लाया गया और मोर्चरी में रखवाया गया। मौके पर गंगरार थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। एएसआई देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एक महीने पहले ही हुई थी बहनों की शादी
युवक ट्रांसपोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर की पोस्ट पर काम करता था। उसका बड़ा भाई हिंदुस्तान जिंक में मजदूरी का काम करता था। परिजनों का कहना है कि मनीष छोटा है, लेकिन समझदार ज्यादा होने के कारण घर के मैनेजमेंट का काम वही देखता था। उसकी दो बहनें भी है जिनकी एक महीने पहले ही शादी हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE