BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 11:30 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, मंदिर मंडल के कर्मचारी और बैंककर्मियों ने की गणना, करोड़ों में निकली चढ़ावा राशि, आज नहीं होगी काउंटिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी में मंगलवार को भंडार खोला गया। भंडार से निकली राशि की काउंटिंग की गई। इसमें 5 करोड़ 60 लाख रुपयों की गिनती की गई। बाकी की गिनती 9 मई को की जाएगी। आज बुधवार को अमावस्या होने के कारण काउंटिंग नहीं की जाएगी।

मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में मंगलवार को सुबह चतुर्दशी पर भंडार मंदिर मंडल के सीईओ राकेश कुमार मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर और बैंक कर्मियों की उपस्थिति में भंडार खोला गया। इससे पहले ठाकुरजी की राजभोग की आरती की गई। सुबह से मंदिर मंडल के कर्मचारी और बैंककर्मी गिनती कर रहे थे। शाम होने तक 5 करोड़ 60 लाख रुपयों की गिनती की गई।

अमावस्या पर नहीं होती है काउंटिंग-
बुधवार को अमावस्या होने के कारण आगे की काउंटिंग गुरुवार को की जाएगी। अमावस्या पर मंदिर में काफी भीड़ होती है। इस दौरान काउंटिंग करना संभव नहीं होता है। इसके अलावा सोने-चांदी का तोल करना भी बाकी है। इस दौरान मंदिर मंडल के सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भेरूलाल सोनी, श्री लाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, अशोक शर्मा, शंभू सुथार, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी सेकंड नंदकिशोर टेलर, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। बता दे कि पिछले महीने 13 दिन में ही भंडार खोला गया था, जिसमें 5 करोड़ 91 लाख रुपए भंडारे से निकली थी। इसमें 14 किलो चांदी भी निकली थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE